October 10, 2026 4:59 am

फेसबुक पर भाजपा नेत्री की तस्वीर पोस्ट कर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप, थाने में शिकायत

– इशिका चौबे ने सोशल मीडिया पोस्ट से सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप, पुलिस कर रही जांच

सोनभद्र। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर तस्वीर पोस्ट कर कथित रूप से अभद्र टिप्पणियां करने और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पिपरी निवासी भाजपा नेत्री इशिका चौबे ने इस संबंध में पिपरी थाने में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है। उन्होंने संबंधित सोशल मीडिया प्रोफाइल से की गई पोस्ट और टिप्पणियों की जांच कर आरोपित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इशिका चौबे के अनुसार वह राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। इसके मद्देनजर वह क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर रही हैं। इसी बीच फेसबुक पर पं. करुणाकर त्रिपाठी की प्रोफाइल से उनकी तस्वीर पोस्ट किए जाने की जानकारी सामने आई। आरोप है कि पोस्ट में उनके और प्रत्याशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि उक्त पोस्ट के नीचे नीतू शुक्ला सहित अन्य लोगों की टिप्पणियां मौजूद हैं। इसके अलावा उन्होंने कृष्ण त्रिपाठी और नीतू शुक्ला पर भी फेसबुक के माध्यम से अभद्र टिप्पणियां किए जाने का आरोप लगाया है। इशिका चौबे का कहना है कि इस तरह की पोस्ट और टिप्पणियों से उनकी सामाजिक छवि प्रभावित हो रही है।उन्होंने पुलिस से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित फेसबुक पोस्ट और टिप्पणियों की पड़ताल करने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में पिपरी थाना प्रभारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि इशिका चौबे की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल मामले में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!