October 10, 2026 5:38 am

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज, 12 अक्टूबर से ईवीएम-वीवीपैट की जांच

– जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने एफएलसी हॉल का किया निरीक्षण, समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश

सोनभद्र। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने निर्वाचन संबंधी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) के लिए निर्धारित हॉल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जनपद में ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच की प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होनी है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एफएलसी हॉल में साफ-सफाई, कमरे की रंगाई-पोताई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि जांच की प्रक्रिया सुचारु, व्यवस्थित एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर संपन्न हो सके। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एफएलसी हॉल में स्वच्छता के साथ सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और पूरे परिसर को व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन करते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। जिला प्रशासन का उद्देश्य आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच की प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न कराना है, जिससे निर्वाचन संबंधी कार्यों में पारदर्शिता और व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!