October 10, 2026 5:38 am

कम्पोजिट विद्यालय सेन्दूर में बैटरी चोरी का खुलासा, दो नाबालिग पकड़े गए

– बभनी पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को न्यायालय भेजा, पुलिस टीम ने की कार्रवाई

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र के सेन्दूर ग्राम पंचायत स्थित कम्पोजिट विद्यालय में इनवर्टर की बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कम्पोजिट विद्यालय सेन्दूर में सहायक अध्यापक नूर आलम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे विद्यालय पहुंचकर कार्यालय खोला तो बगल के कमरे में रखा इनवर्टर और बैटरी गायब मिली। जांच करने पर विद्यालय से करीब 25 मीटर दूर इनवर्टर पड़ा मिला, जबकि उसकी बैटरी गायब थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने रोशनदान की छड़ निकालकर कमरे में प्रवेश किया और छह अक्टूबर की रात बैटरी चोरी कर ली।मामले में कार्रवाई करते हुए बभनी पुलिस ने शुक्रवार को सेन्दूर ग्राम पंचायत के जमतीडाड़ निवासी प्रियांशु पुत्र बिंदेश्वरी लाल और सोनू पुत्र लाल बहादुर को हथियार जाने वाले मार्ग पर पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 208/2026, धारा 331(4), 305 और 317(2) बीएनएस से संबंधित दोनों बाल अपचारियों को न्यायालय भेजा गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव, हेड कांस्टेबल मनोज गौतम और कांस्टेबल सुधीर कुमार शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!