October 10, 2026 12:42 am

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

सोनभद्र। डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब टावर के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाड़ी गांव निवासी जयराम पांडेय (45), पुत्र सुदामा पांडेय, का शव बाड़ी गांव टावर के पास मिला। सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डाला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की। स्थानीय लोगों के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन के पीछे करते समय व्यक्ति उसकी चपेट में आया हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी कोई स्पष्ट पुष्टि नहीं की गई है। शव मिलने की सूचना परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल डाला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!