सोनभद्र (दुद्धी) साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुद्धी पुलिस एवं साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के पीड़ित की 9,400 रुपये की धनराशि वापस करा दी। पुलिस के अनुसार ग्राम बीड़र, थाना दुद्धी निवासी रुद्र प्रताप पुत्र उमाकान्त के बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा UPI के माध्यम से 14,400 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना दुद्धी की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए संबंधित बैंक एवं पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 9,400 रुपये की धनराशि होल्ड कराई गई। इसके बाद MRM पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक से पत्राचार कर होल्ड धनराशि पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध), क्षेत्राधिकारी दुद्धी, प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी एवं साइबर हेल्प डेस्क टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी प्रशंसा की। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, कांस्टेबल मन्तोष तथा महिला कांस्टेबल साक्षी सिंह शामिल रहीं। पुलिस ने अपील की है कि साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल। इसके अलावा तथा cybercrime.gov.in पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है।
Author: Pramod Gupta
Hello









