– सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी, कर्मचारियों के हितों के लिए मजबूती से संघर्ष का लिया संकल्प
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ शाखा ओबरा की क्षेत्रीय कमेटी का वार्षिक चुनाव रविवार को संगठन के कार्यालय में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता अजीत कुमार साहू ने की, जबकि प्रांतीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री श्रीकान्त वर्मा एवं सोनभद्र जिला अध्यक्ष ज्योति रावत की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई। चुनाव के दौरान संगठन से जुड़े बिजली कर्मचारियों की मौजूदगी में सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। नई कार्यकारिणी में अजीत कुमार साहू को क्षेत्रीय अध्यक्ष चुना गया। शिवम कुमार सिंह एवं दुर्गा मिश्रा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं यशपाल सिंह एवं मनोज कुमार वर्मा को कार्यकारिणी में दायित्व दिया गया। इसी क्रम में प्रदीप कुमार कनौजिया को क्षेत्रीय मंत्री, दिलीप त्रिपाठी को अतिरिक्त मंत्री, अंजार खान को उप मंत्री तथा बिनोद कुमार यादव को संगठन मंत्री चुना गया। आनंद कुमार सिंह, राम आशीष एवं आयुष कुमार को भी कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके अलावा राम साहनी को प्रचार मंत्री, राजू सिंह को कार्यालय सचिव तथा बानी ब्रत बनर्जी को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित कर्मचारियों ने स्वागत किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा बिजली कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार साहू ने कहा कि संगठन कर्मचारियों की समस्याओं और अधिकारों के लिए पूरी मजबूती के साथ कार्य करेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए आपसी एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों से जुड़े विषयों को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और संगठन अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेगा।
Author: Pramod Gupta
Hello









