October 5, 2026 3:43 am

रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप

– देर शाम तक नहीं हो सकी मृतक की शिनाख्त, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का होगा खुलासा

सोनभद्र। चुर्क चौकी क्षेत्र में चुर्क रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चुर्क चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र और पहचान के संबंध में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल लोढ़ी स्थित पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया है। साथ ही आसपास के गांवों एवं क्षेत्रों में मृतक की पहचान कराने के लिए जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस द्वारा मौके की परिस्थितियों की जांच करने के साथ ही मृतक के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की जा रही है। यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मृतक क्षेत्र का रहने वाला था अथवा किसी अन्य स्थान से यहां आया था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!