October 5, 2026 3:44 am

चोरी की बैटरी और डीजल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र। चोपन पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो एक्साइड बैटरी और 15 लीटर डीजल बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।प्रभारी निरीक्षक चोपन गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0384/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित आरोपियों की तलाश के दौरान 4 अक्टूबर 2026 को तड़के करीब 3:18 बजे दोनों को विकासनगर रेलवे क्रासिंग, थाना चोपन से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रवण उर्फ गोलू पुत्र रामधनी यादव निवासी रेक्सहवां थाना चोपन उम्र करीब 20 वर्ष तथा आर्यन सिंह उर्फ सूरज पुत्र प्रदीप प्रताप सिंह निवासी ग्राम देउरवा थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर हाल पता बारी डाला थाना चोपन उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से लाल रंग की एक्साइड कंपनी की दो बैटरी तथा हरे रंग के प्लास्टिक जरीकेन में 15 लीटर डीजल बरामद किया गया। बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, चौकी प्रभारी डाला उपनिरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल हरि सिंह यादव, हेड कांस्टेबल शिवसरण बिन्द तथा कांस्टेबल राजनारायण शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!