October 5, 2026 3:44 am

रेलवे स्टेशन मोड़ से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र। दुद्धी थाना पुलिस ने चोरी से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना दुद्धी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 271/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी डुमरडीहा थाना दुद्धी उम्र करीब 24 वर्ष को डुमरडीहा रेलवे स्टेशन मोड़ से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त उक्त मुकदमे में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त: सुनील कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी डुमरडीहा थाना दुद्धी उम्र करीब 24 वर्ष। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक श्यामनन्द यादव तथा हेड कांस्टेबल शेर बहादुर यादव शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!