October 4, 2026 5:21 am

लंबित मांगों को लेकर लेखपाल संघ जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 – 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

सोनभद्र (दुद्धी) उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील दुद्धी उपशाखा ने लेखपाल संवर्ग की लंबित एवं न्यायोचित मांगों के निस्तारण को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी चर्चित गौड़ को सम्पूर्ण समाधान दिवस में दी।एक दिवसीय धरने पर बैठे लेखपालों ने अवगत कराया कि संघ ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर 17 अक्टूबर 2026 से प्रदेशभर में संपूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे।लेखपाल संघ अध्यक्ष विनय गुप्ता, कुंदन कुमार अरुण कन्नौजिया आदि ने कहा कि राजस्व प्रशासन की आधारशिला होने के बावजूद वे लगातार बढ़ते कार्यभार, संसाधनों की कमी, लंबित पदोन्नति, वेतन विसंगति, अतिरिक्त कार्यभार एवं अवकाश के दिनों में भी कार्य कराए जाने जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इसके बावजूद वर्षों पुरानी मांगों का समाधान नहीं किया गया है। संघ ने 2800 ग्रेड पे एवं वेतन विसंगति दूर किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया है। ज्ञापन में कहा गया है कि इस संबंध में पूर्व में भी शासन को पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। लेखपालों ने ग्राम पंचायतों में कार्य करने की व्यवस्था, तकनीकी संसाधनों और कार्य परिस्थितियों से जुड़ी समस्याओं का भी उल्लेख किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि लेखपालों को कई बार एक ही दिन में दो से तीन गांवों में जाकर कार्य करना पड़ता है, जबकि अधिकांश कार्य समयबद्ध होते हैं। ऐसी स्थिति में एक ही ग्राम में बैठकर सभी कार्यों का निष्पादन संभव नहीं है।
इसके अलावा संघ ने लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित करने, उच्च तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराने तथा लैपटॉप व मोबाइल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराए। सहित विभिन्न मांगो के बाबत अपनी मांगों को रखा। इस दौरान महेंद्र यादव प्रवीण पटेल, विशालबकुमार, सरोज कुमार, मुकेश गुप्ता सहित काफी संख्या में लेखपाल उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!