October 4, 2026 5:22 am

उड़ रही राखड़ की धूल, लोगो ने की रोकने की मांग

– सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी ने जल्द राखड़ लदे वाहनो को रोकने की मांग की

सोनभद्र (म्योरपुर) मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आए दिन राखड़ की धूल उड़ रही है। जिसके कारण लोगो का जीना दुश्वार हो गया है।ग्रामीणो को सांस लेने मे भी परेशानी होने लगी है।सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के कार्यकर्ता ने बताया कि बीजपुर एनटीपीसी से राखड़ लदे भारी भरकम वाहन मुर्धवा-बीजपुर मार्ग से होकर गुजरते है और जगह-जगह उन वाहनो से राखड़ सड़क पर गिर जाते है। जिसके कारण इस मार्ग पर राखड़ की धूल उड़ती है,जिससे दो पहिया, चार पहिया वाहन चालको को आगे दिखाई नही देता और कुछ छड़ के लिए धूल बादल की तरह प्रतीत होने लगता है। क्षेत्र मे रह रहे ग्रामीणो को भी सांस मे तकलीफ हो रही है। यही नही वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। अगर इसे तत्काल रोका नही गया तो वातावरण अधिक प्रदूषित हो जाएगा एवं यहां रह रहे लोगो को गंभीर बीमारीयां दूषित वायु से हो सकती है।सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के सदस्य अशोक सिंह ने बताया कि मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर राखड़ लदे ट्रक से राखड़ सड़क पर गिर जाता है, या फिर उन वाहनो के डालो से राखड़ सड़क पर गिरता है, जिसे हटाया नही जाता, जिससे सड़क दुर्घटना की आशंका रहती है। सूखे राखड़ तो गिर ही रहे है, मगर गीले राखड़ भी सूखने के बाद उड़ते है।
म्योरपुर क्षेत्र के विभिन्न जगहो पर इन दिनो राखड़ फैला हुआ, जैसे कि आश्रम मोड़ से लेकर रनटोला तक, शनिवार रेणुकूट से म्योरपुर की ओर आ बाइक सवार जैसे ही रनटोला के जमतीहवा नाला के पास पहुंचा तो राखड़ उड़ने की वजह से सामने से आ रही ट्रक उसे नही दिखी और राखड़ की वजह से बड़ी दुर्घटना हो.सकती लेकिन संयोग अच्छा था कि कोई दुर्घटना नही हुई। पर्यावरण कार्यकर्ता बेचन, प्रशांत दुबे, पीके शर्मा, अमन विश्वकर्मा, दीपक, राजबली, अरविंद आदि लोगो ने सड़क पर गिरे राखड़ को संबंधित विभाग से तत्काल हटवाने की मांग की है ताकि कोई बड़ी दुर्घटना न हो सके।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!