सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) जिलाधिकारी ने शनिवार को बनवासी कल्याण आश्रम कारीडांड चपकी का स्थलीय निरीक्षण कर वहां रह रहे बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में बच्चों के रहने, भोजन, शिक्षा, खेलकूद और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्रावास परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और बच्चों के रहने की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने आश्रम में उपलब्ध खेलकूद की सुविधाओं और बच्चों की विभिन्न गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। साथ ही संबंधित अधिकारियों से बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आश्रम में रह रहे बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने और व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं की नियमित निगरानी करने तथा बच्चों के हितों को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Author: Pramod Gupta
Hello









