October 4, 2026 5:22 am

वन क्षेत्र में जलौनी लकड़ी काटते युवक पर मुकदमा, कुल्हाड़ी बरामद

सोनभद्र। विंढमगंज (सुमन गुप्ता) वन विभाग की ओर से भारतीय वन अधिनियम 1927 (यथासंशोधित 2000) की धारा 26, 41/42 के तहत चंदन पुत्र राम सिंह निवासी पताहरिया पोस्ट महुली थाना विंढमगंज के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। वन विभाग के अनुसार 2 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 7:20 बजे बीट कोरगी के कोरगी वन ब्लॉक में चंदन कथित रूप से जलौनी लकड़ी तैयार कर रहा था। कार्रवाई के दौरान उसके पास से जलौनी लकड़ी तथा एक कुल्हाड़ी बरामद किए जाने की बात कही गई है।विभाग का आरोप है कि मौके पर पकड़े जाने के दौरान उसके हाथ में कुल्हाड़ी थी और उसने रोपवानी प्रहरी जगदीश पर हमला करने का प्रयास किया। घटना के संबंध में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा विंढमगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। मामले में पुलिस एवं वन विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!