October 4, 2026 6:56 am

अवैध काला कत्था परिवहन में दो पकड़े गए

सोनभद्र। विंढमगंज (सुमन गुप्ता) वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को विंढमगंज बीट क्षेत्र में रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर घिवही रेलवे गेट के पास कथित रूप से अवैध काला कत्था का परिवहन करते दो लोगों को पकड़ा। कार्रवाई दोपहर करीब दो बजे की बताई गई है। वन विभाग के अनुसार पकड़े गए लोगों की पहचान नुरुदीन खान पुत्र शमसुदीन खान, निवासी सोहसा छौछरिया, पश्चिमी चंपारण, बिहार तथा नजिबुल्लाह खान पुत्र मो. जमालुद्दीन खान, निवासी छोटा बरियार वार्ड नंबर 38, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार के रूप में हुई है। मामले में उत्तर प्रदेश इमारती लकड़ी एवं अन्य वन उपज अभिवहन नियमावली, 1978 की धारा 3/28 के तहत कार्रवाई की गई है। वन विभाग के अभिलेख में बरामदगी के रूप में काला कत्था के 600 पीस (बिस्कुट) का उल्लेख है। विभाग द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!