October 4, 2026 6:56 am

नाली की तीन बार पैमाइश, फिर भी नहीं सुलझा विवाद

सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के पतेरी गांव में सरकारी नाली की पैमाइश को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील दिवस पर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें नाली संख्या 179 की दोबारा निष्पक्ष पैमाइश कराने की मांग की गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की सरकारी नाली को कुछ लोगों द्वारा रोका जा रहा है। लेखपाल साजिद खान और कानूनगो सरजू यादव द्वारा नाली की तीन बार पैमाइश की जा चुकी है, लेकिन सही स्थान पर नाप करने के बजाय सड़क में पैमाइश किए जाने का आरोप है। इससे नाली की वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। विभूति नारायण ने कहा कि सरकारी नाली की सही जगह पर पैमाइश कराकर स्थिति स्पष्ट की जाए। बार-बार गलत स्थान पर नाप किए जाने से ग्रामीणों की समस्या बनी हुई है। प्रशासन निष्पक्ष टीम गठित कर मौके पर दोबारा पैमाइश कराए और नाली को अवरोधमुक्त कराए। ज्ञापन देने वालों में रमाशंकर, मुन्ना शर्मा, अजीत शर्मा, राम लखन, जितेंद्र, राजकुमार, विमलेश मौर्या और विकास समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!