October 4, 2026 7:55 am

सीएमओ ने किया निरीक्षण, दुद्धी जनऔषधि केंद्र पर बाहरी दवाइयां बिकी तो होगी कार्यवाही

सोनभद्र (दुद्धी) मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश मिश्रा ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने बहिरंग कक्ष (ओपीडी), अस्पताल की साफसफाई, भर्ती मरीजों, आदि का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्साधीक्षक से अस्तपाल की समस्याओं के बाबत जानकारी ली। इस दौरान सीएमओ ने कहा कि जनऔषधि केंद्र पर बाहर की दवाइयां बिकी तो कार्यवाही होगी। उन्हीं उन्होंने अमवार पीएचसी पर तैनात डॉक्टर की वेतन रोकने और वहां नए डॉक्टर की तैनाती करने की बात कही। अस्पताल में पेयजल की समस्याओं के बाबत उन्होंने शीघ्र आरो बनवाने की बात कही। इस दौरान चिकित्साधीक्षक डॉ वरुणानिधि, डॉ विनोद कुमार डॉ सुनील कुमार बीपीएम संदीप कुमार डॉ गौरव सिंह उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!