सोनभद्र (दुद्धी) कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव से गुजरने वाली रेलवे ट्रैक पर शनिवार की अलसुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक का शव दो टुकड़ों में मिला। ट्रेन धड़ के ऊपर से पार होने की आशंका है,मृतक का हाथ और चेहरा भी अलग दूर पाया गया। घटना रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 75/2 के पास हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। घटना रेलवे ट्रैक के मध्य में होने के कारण पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए जीआरपीएफ टीम को सूचना दी गई है।
मृतक के पास से बरामद मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान गोरख पुत्र सोमारू, निवासी ग्राम धूमा, थाना विंढमगंज के रूप में होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि पुलिस अभी पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि करने में जुटी है। स्थानीय पुलिस मृतक के पास मिले मोबाइल फोन और उसके आधार पर सामने आए विवरण की कड़ियां जोड़ते हुए घटना की जांच कर रही है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से रेलवे ट्रैक पर स्थानीय लोगों की भीड़ देख पुलिस मौके पर मौजूद है इस दौरान ट्रेनों की आवाजाही जारी है।
Author: Pramod Gupta
Hello









