November 25, 2026 6:21 am

गांधी जयंती पर पुलिसकर्मियों ने महात्मा गांधी व शास्त्री जी को किया नमन

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक के पर्यवेक्षण में पन्नूगंज थाना परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सदर क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के राष्ट्रहित में दिए गए योगदान को याद किया।क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और नैतिक मूल्यों के माध्यम से देश को नई दिशा दी, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम की। उनका दिया गया ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी देशवासियों को प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सच्ची राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत किया जा सकता है। क्षेत्राधिकारी ने पन्नूगंज थानाध्यक्ष श्रीनिवास पाण्डेय सहित थाना परिसर में मौजूद समस्त पुलिसकर्मियों को ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!