October 5, 2026 12:39 pm

स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की जिला बैठक

– पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मतदाता संपर्क अभियान तेज करने के निर्देश

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आगामी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला संयोजक स्नातक निर्वाचन कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि किसी भी चुनाव में संगठन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ क्षेत्र में सक्रिय होकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए प्रभावी कार्ययोजना के साथ चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। बैठक में आगामी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका, मतदाता संपर्क अभियान तथा चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया गया। क्षेत्रीय महामंत्री एवं शिक्षक चुनाव के क्षेत्रीय संयोजक अजीत रावत ने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर संगठन पूरी गंभीरता के साथ तैयारियों में जुटा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी संपर्क अभियान चलाने तथा मतदाताओं तक पहुंच बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की योजनाओं एवं विचारों से लोगों को अवगत कराते हुए आपसी समन्वय और अनुशासन के साथ चुनाव की तैयारियों को गति दें। स्नातक चुनाव के क्षेत्रीय सह संयोजक अजीत चौबे ने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए जमीनी स्तर पर मजबूत तैयारी आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता संपर्क, संगठनात्मक समन्वय और क्षेत्रवार कार्ययोजना के तहत पूरी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए संगठन को मजबूत करने में योगदान देना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर मतदाताओं से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के माध्यम से चुनावी तैयारियों को प्रभावी गति दी जा सकती है। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, जीत सिंह खरवार, सदर विधायक भूपेश चौबे, अनिल कुमार मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, ओंकार केशरी, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद, पूर्व विधायक तिरथराज, नवनियुक्त प्रदेश मंत्री जनजाति मोर्चा ज्योति खरवार, नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नागेश्वर गोंड़, जिला उपाध्यक्ष शम्भू नारायण सिंह, जिला संयोजक शिक्षक चुनाव बृजेश श्रीवास्तव, अमरेश पटेल, सरजू बैसवार, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, शारदा खरवार, अशोक कुमार मौर्या, जिला मंत्री अनिल सिंह, प्रसन्न पटेल, मनोज सोनकर, सुषमा गोंड, मनोज सिंह बबलू, मंजू गिरी, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, बलराम सोनी, अमन मौर्या, विवेक तोमर, कमलेश चौबे, बृजेश पाण्डेय, दीपक दूबे, सुनील चौबे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!