October 5, 2026 12:38 pm

एनटीपीसी रिहंदनगर से ओवरलोड राख लदे वाहनों के संचालन पर भड़के ब्लॉक प्रमुख डीएम को सौपा पत्र

– राज्यमंत्री की संस्तुति बन्द हो गीली राखड़ का परिवहन

​सोनभद्र (बीजपुर) विकास खंड म्योरपुर क्षेत्र में एनटीपीसी रिहंदनगर बीजपुर द्वारा मानक के विपरीत चलवाए जा रहे भारी-भरकम ओवरलोड गीली राख लदे वाहनों को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।म्योरपुर के ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़ ने इस गंभीर समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ को एक पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ​ब्लॉक प्रमुख ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि एनटीपीसी रिहंदनगर से रोजाना सैकड़ों की संख्या में ओवरलोड भारी वाहन गुजरते हैं जिसके कारण बीजपुर से लेकर बकरिहवा तक की सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील और क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जर्जर सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं और राहगीरों व स्थानीय ग्रामीणों का आवागमन दूभर हो गया है।
​उन्होंने आरोप लगाया कि जब इस विषय में एनटीपीसी प्रबंधन से बात की गई तो उन्होंने वाहनों के संचालन पर रोक लगाने में असमर्थता जताते हुए जिलाधिकारी से बात करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ ने चेताया है कि यदि ओवरलोड राख लदे वाहनों पर शीघ्र रोक नहीं लगाई गई तो जनता सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी एनटीपीसी प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की होगी। उन्होंने क्षेत्र की गरीब और आदिवासी जनता के हित में इस समस्या का तत्काल समाधान कराने का अनुरोध किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय राज्यमंत्री ने जिलाधिकारी सोनभद्र को पत्र पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!