November 25, 2026 6:35 am

आर्यंस एकेडमी में गांधी-शास्त्री जयंती पर चला स्वच्छता अभियान

– छात्र-छात्राओं ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश, पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

सोनभद्र। संत नगर स्थित दी आर्यंस एकेडमी में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती स्वच्छता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या चित्रा जालान एवं प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यालय परिसर एवं उसके आसपास साफ-सफाई की। विद्यार्थियों ने स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर परिसर की सफाई की और एकत्रित कूड़े को कूड़ेदान में डाला। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने “कूड़ा कूड़ेदान में ही डालो” का संदेश देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत बनाना आवश्यक है। बच्चों को साफ-सफाई के महत्व और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी के बारे में भी बताया गया।

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

स्वच्छता अभियान के साथ ही विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय के शिक्षकों ने पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि स्वच्छ वातावरण के साथ हरित पर्यावरण भी स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण किया जाए तो पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने स्वयं सफाई अभियान में हिस्सा लेकर यह संदेश दिया कि स्वच्छता की शुरुआत अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्र से की जा सकती है। विद्यालय की प्रधानाचार्या चित्रा जालान ने छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों एवं लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या चित्रा जालान, प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान, सुषमा पांडेय, उमाकांत दुबे, प्रियंका चौबे, प्रतिमा, निशा, सुमन जायसवाल, यासमीन, नेहा, काजल, अपर्णा, प्रिया, महेश त्रिपाठी, अश्वनी मिश्रा, योगेश नारायण, हरिओम पांडेय, धर्मेंद्र पांडेय सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय परिवार ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!