November 25, 2026 6:35 am

गांधी-शास्त्री जयंती पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

– महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

सोनभद्र। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से राबर्ट्सगंज नगर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया। स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने निर्धारित स्थानों पर साफ-सफाई की और लोगों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोगों से अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई। कार्यक्रम में काशी क्षेत्र भाजपा के महामंत्री अजीत रावत, नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज की अध्यक्ष रूबी प्रसाद, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव एवं जिला सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्या सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वच्छता कार्यक्रम के उपरांत भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सामाजिक समरसता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राज नारायण तिवारी, रीता गुप्ता, आलोक रावत, देव मिश्रा, संतोष भारती, धीरेन्द्र पांडेय, रंजन पाण्डेय, अनुराग बंटी, मनोज पासी, राकेश सोनी समेत भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को समाज में आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!