October 5, 2026 1:26 pm

धूमधाम से मनायी गयी राष्ट्रपिता गाँधी की जयंती

– लालबहादुर शास्त्री भी किये गये याद, आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

सोनभद्र। शाहगंज (ज्ञानदास कनौजिया) क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, राजकीय कार्यालयों तथा अन्य संगठनों में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व वप्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। प्रभातफेरी के बाद विद्यालयों में झण्डोत्तोलन व दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन कृतियों पर प्रकाश डाला गया। वक़्ताओ ने कहा कि राष्ट्पिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री में अनेक लक्षण उभयनिष्ट थे। जिन्होंन सत्य और अहिंसा के माध्यम से लड़ाई लड़ी तथा देश को आजादी दिलायी, हमें ऐसे महान पुरुषों के आदर्शो का अनुश्रड़ आदर्शो का अनुकरण चाहिए। प्राथमिक विद्यालय ढूटेर में ग्राम प्रधान (प्रशासक) सुरसती देनी के प्रतिनिधि गुलाब सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्र‌गान के पश्चात बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि महात्मा गाँधी ने अपने नैतिक बल के बूते जहाँ भारतीयों के सुसुप्त मानस में आजाद होने का एहसास कराया वही भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री स्व० लालबहादुर शास्त्री ने गाँधी जी के संदेश को जनमानस में पहुँचाने का कार्य किया। इन महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिये। इस मौके पर प्रधानाध्यापक रिजवान अहमद, सहायक अध्यापिका शमा, शिक्षामित्र मनोज कुमार सिंह, अंजु श्रीवास्तव, सफाईकर्मी पंकज तथा आँगनबाड़ी कार्यकत्री आदि मौजूद रहीं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!