सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। इस क्रम में कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक अनपरा को प्रभारी निरीक्षक ओबरा बनाया गया है। वहीं एसआई राजेश चौबे, थानाध्यक्ष पिपरी को थानाध्यक्ष अनपरा की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह जितेन्द्र सरोज, रेणुकूट चौकी इंचार्ज को थानाध्यक्ष म्योरपुर, जबकि अजय श्रीवास्तव, बीना चौकी इंचार्ज को थानाध्यक्ष पिपरी बनाया गया है। संतोष सिंह, थानाध्यक्ष म्योरपुर को स्थानांतरित कर डाला चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा एसआई अमित सिंह को ओबरा कस्बा चौकी इंचार्ज तथा संजय सिंह को दुद्धी कस्बा चौकी इंचार्ज बनाया गया है। वहीं इंस्पेक्टर मनोज तिवारी को पुलिस लाइन से अपराध शाखा भेजा गया है। डाला चौकी इंचार्ज रहे घनश्याम तिवारी को बीना चौकी इंचार्ज बनाया गया है। महिला उपनिरीक्षक रीता यादव थाना पिपरी से स्थानांतरित होकर महिला थाना राबर्ट्सगंज की थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगी। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Author: Pramod Gupta
Hello









