November 25, 2026 6:43 am

खडे़ ट्रक में पीछे से घुसा बाइक सवार, गंभीर

सोनभद्र (म्योरपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ के पास मुधर्वा-बीजपुर मार्ग पर बुधवार की देर शाम खडे़ ट्रक में पीछे से बाइक सवार घुस गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार ओबरा से अपने घर म्योरपुर के बराईडाड़ जा रहा था। म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव के टोला बराइडाड़ निवासी 29 वर्षीय कृष्ण गोपाल यादव पुत्र अशोक यादव एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। बुधवार को किसी कार्य से ओबरा गए हुए थे। बुधवार की शाम वह ओबरा से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर पहुंचे, पहले से खडे़ ट्रक में पीछे से घुस गए। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र म्योरपुर भिजवाया। अस्पताल में डाक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!