October 4, 2026 5:22 am

एएसपी आपरेशन ऋषभ रुणवाल ने किया थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण,व्यवस्थाएं परखी, दिए दिशा-निर्देश

सोनभद्र। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने शुक्रवार को थाना शाहगंज का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। थाना परिसर पहुंचने पर गार्ड ने सलामी दी। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, शस्त्रागार, मालखाना, मेस और आवासीय परिसर का जायजा लिया गया। शस्त्रागार में शस्त्रों और कारतूसों का भौतिक सत्यापन किया गया तथा पुलिसकर्मियों से शस्त्र खोलने और जोड़ने का अभ्यास कराया गया। शस्त्रों की सुरक्षित देखरेख और नियमित अभ्यास के निर्देश दिए गए।मालखाना और विभिन्न रजिस्टरों, अभिलेखों का निरीक्षण कर रख-रखाव और प्रविष्टियों की स्थिति देखी गई। अभिलेखों को नियमानुसार व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला और बाल सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। महिला हेल्प डेस्क, महिला शिकायतों के निस्तारण, सुरक्षा और हेल्पलाइन के प्रचार-प्रसार के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। महिला एवं बाल अपराधों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों से संवाद कर कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनता से संवेदनशील व्यवहार के निर्देश दिए गए। इस दौरान थाना प्रभारी शाहगंज सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!