October 5, 2026 6:28 am

एएसपी मुख्यालय मेविस टॉक,और सीओ प्रभात राय के पर्यवेक्षण में सख्ती-पॉस्को आरोपी अरेस्ट

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत थाना जुगैल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 19 सितंबर को पीड़िता की मां ने तहरीर दी थी कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री के साथ गांव के ही युवक ने अप्रैल में गेहूं कटाई के दौरान और घर में अकेली होने पर दुष्कर्म किया। इससे नाबालिग गर्भवती हो गई और गर्भपात की दवा देने पर रक्तस्राव होने पर परिजनों को जानकारी हुई। इस मामले में थाना जुगैल पर बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा की टीम ने 26 सितंबर को सुबह करीब 7.30 बजे भरहरी तिराहे से अभियुक्त राजकुमार उर्फ कुंवरलाल पुत्र शंखलाल निवासी भरहरी टोला हर्षाडांड़ को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!