सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र के साऊडीह जंगल में रेणुकूट-शक्तिनगर मार्ग से करीब पांच मीटर दूर झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार ग्रामीण पशु चराने के लिए जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में महिला का शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर हाथीनाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर महिला की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया।काफी प्रयास के बावजूद समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी के लिए पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Author: Pramod Gupta
Hello









