– संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर, शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव की बनी रणनीति
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह पटेल के जनपद में प्रथम आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद मधुपुर सीएचसी में स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया। बैठक में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की गई। नवनियुक्त जिला प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से होती है। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अभियानों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जुटें। उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आगामी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव में सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी के लिए काम करेंगे। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव-2027 में जनपद की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा को विजय दिलाने का कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने नवनियुक्त जिला प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह पटेल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में सोनभद्र भाजपा संगठन को और गति मिलेगी। जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्य करेगा। बूथ स्तर तक निरंतर संपर्क एवं सक्रियता बनाए रखना संगठन की प्राथमिकता है। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत, क्षेत्रीय मंत्री रामसुंदर निषाद, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष शंभूनारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, विशाल पाण्डेय, मनोज मिश्रा, अमरेश पटेल, सरजू बैसवार, जिला महामंत्री शारदा खरवार, अशोक कुमार मौर्या, जिला मंत्री अनिल सिंह, प्रसन्न पटेल, मनोज सोनकर, मणिकर्णिका कोल, प्रमिला जायसवाल, मंजू गिरी, जिला कोषाध्यक्ष आकाश जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, कार्यालय मंत्री बलराम सोनी, मीडिया सह प्रभारी अमन वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









