सोनभद्र। घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए 1 अक्टूबर 2026 से नए नियम लागू किए जाएंगे। इसके तहत जिन घरेलू LPG ग्राहकों ने बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) अथवा eKYC पूरा नहीं किया है, उनकी रिफिल बुकिंग सुविधा रोक दी जाएगी। उज्ज्वला (PMUY) उपभोक्ताओं के लिए eKYC अनिवार्य किया गया है। जिन उज्ज्वला ग्राहकों की eKYC प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, उन्हें सामान्य रिफिल बुकिंग सुविधा दोबारा शुरू कराने के लिए eKYC कराना होगा। ऐसे ग्राहकों को FTL सिलेंडर का विकल्प नहीं दिया जाएगा। वहीं सामान्य (NPMUY) घरेलू LPG ग्राहकों के लिए, जिनकी eKYC लंबित है, BAA/eKYC पूरा करने का विकल्प रहेगा। इसके अलावा निर्धारित प्रक्रिया के तहत सहमति देकर वे बिना सब्सिडी के लागू बाजार मूल्य पर 5 किलोग्राम या 10 किलोग्राम FTL (Free Trade LPG) सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे।
इस तरह करा सकते हैं eKYC
उपभोक्ता अपनी गैस एजेंसी पर जाकर eKYC करा सकते हैं। इसके अलावा संबंधित ऑयल कंपनी के मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे स्वयं eKYC पूरी करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
14.2 किलो घरेलू सिलेंडर के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी
14.2 किलोग्राम का घरेलू सब्सिडाइज्ड सिलेंडर FTL श्रेणी में उपलब्ध नहीं होगा। यह सिलेंडर केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिन्होंने eKYC प्रक्रिया पूरी कर ली है।
FTL में उपलब्ध विकल्प:
- 5 किलो FTL सिलेंडर — बिना सब्सिडी, लागू बाजार मूल्य पर
- 10 किलो FTL सिलेंडर — बिना सब्सिडी, लागू बाजार मूल्य पर
नोट: उपभोक्ताओं को 1 अक्टूबर से पहले अपनी eKYC/BAA प्रक्रिया पूरी कराने की सलाह दी गई है, ताकि घरेलू LPG रिफिल बुकिंग में असुविधा न हो।
Author: Pramod Gupta
Hello









