October 5, 2026 9:51 am

पानी में मिली वृद्ध महिला की लावारिस लाश

सोनभद्र। शाहगंज (ज्ञानदास कनौजिया) शाहगंज स्थानीय थाना क्षेत्र के उसरी कला गांव के पास स्टेट हाईवे पर स्थित गुरदहवा पुल के नीचे शनिवार की सुबह पानी में एक वृद्ध महिला की लावारिस लाश उतराती मिली। शव मिलने की सूचना से मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर आसपास मौजूद लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 11 बजे कुछ लोगों ने गुरदहवा पुल के पास पानी में एक वृद्ध महिला का शव उतराता देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों एवं राहगीरों से शव की पहचान कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी। मृतका की उम्र करीब 70 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मृतका की पहचान कराने के साथ ही मामले की जांच में जुटी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!