September 26, 2026 3:24 am

कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो चचेरे भाई घायल

सोनभद्र (दुद्धी) विंढमगंज थाना क्षेत्र के हुमेलदोहर पकरी गांव निवासी दो चचेरे भाई शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक से दुद्धी आ रहे थे। कनहर पुल से पहले कन्हरेश्वर शिव मंदिर के सामने एनएच -39 मार्ग पर कार की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। घायलों की पहचान शिवम (18) पुत्र जगदीश और गोविंद (22) पुत्र अवधेश प्रसाद के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि शिवम के पैर में गंभीर चोट की आशंका है। सीएचसी में एक्स-रे की व्यवस्था नहीं होने के कारण जांच कराने की बात कही गई। वहीं गोविंद को हल्की चोटें आई हैं और उसका उपचार चल रहा है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!