September 26, 2026 3:24 am

बैंक के सामने सवा साल से इबंद हाई मास्क लाइट, सुरक्षा पर सवाल

2-3 दिन में ठीक होगी लाइट-अधिशासी अधिकारी चैतन्य तिवारी का आश्वासन

सोनभद्र। अनपरा बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के सामने लगी हाई मास्क लाइट पिछले सवा साल से बंद पड़ी है। शाम होते ही बैंक के सामने अंधेरा छा जाता है। स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए नगर पंचायत से मरम्मत की मांग की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बैंक के सामने लाइट का चालू रहना सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी है, लेकिन लंबे समय से बंद होने से यह शोपीस बनी हुई है। कई बार सूचना देने के बाद भी समाधान नहीं हुआ।मामले में अधिशासी अधिकारी चैतन्य तिवारी ने बताया कि मरम्मत के लिए टीम जल्द अनपरा आएगी और 2-3 दिन में लाइट ठीक करा दी जाएगी। वार्ड 18 के सभासद सुमित सोनी ने बताया कि उन्होंने कई माह पहले ही अधिशासी अधिकारी को बैंक के अलावा महावीर चौक, सिनेमा रोड समेत कई जगहों की खराब हाई मास्क लाइटों की जानकारी दी थी। हर बार ठेकेदार से मरम्मत कराने की बात कही जाती है, लेकिन तिथि तय नहीं की जाती।लोगों ने कहा कि तय समय में लाइट ठीक होने से बाजार में रोशनी के साथ सुरक्षा भी बढ़ेगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!