September 26, 2026 4:29 am

साइबर ठगी के शिकार युवक के खाते में वापस कराई गई ₹19,999.76 की पूरी धनराशि

– पन्नूगंज पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर होल्ड कराई रकम, बैंक से समन्वय कर पीड़ित को दिलाई राहत

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराध एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पन्नूगंज पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति की ₹19,999.76 की पूरी धनराशि उसके मूल बैंक खाते में वापस करा दी। धनराशि वापस मिलने के बाद पीड़ित ने पन्नूगंज पुलिस एवं साइबर टीम के प्रति आभार जताते हुए पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज श्रीनिवास पाण्डेय के नेतृत्व में थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की गई। थाना पन्नूगंज क्षेत्र के एलाही निवासी जितेन्द्र कुमार सिंह के साथ साइबर ठगी की घटना हुई थी। साइबर अपराधियों द्वारा उनके बैंक खाते से ₹19,999.76 की धनराशि फ्रॉड के माध्यम से निकाल ली गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत प्राप्त होते ही पन्नूगंज पुलिस की साइबर टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर प्रकरण का तत्काल अवलोकन किया। टीम ने लेन-देन से संबंधित जानकारी जुटाते हुए संबंधित बैंक खाते में धनराशि को होल्ड कराने की कार्रवाई की। इसके बाद साइबर ठगी से संबंधित आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस टीम ने संबंधित बैंक से ई-मेल एवं पत्राचार के माध्यम से लगातार समन्वय स्थापित किया। पुलिस की कार्रवाई और बैंक के साथ किए गए समन्वय के परिणामस्वरूप साइबर फ्रॉड में गई ₹19,999.76 की पूरी धनराशि पीड़ित के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। धनराशि वापस मिलने के बाद जितेन्द्र कुमार सिंह ने पन्नूगंज पुलिस और साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। पीड़ित ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय पर शिकायत और पुलिस की सक्रियता के कारण उसकी ठगी गई रकम वापस मिल सकी।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

साइबर ठगी की रकम वापस कराने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय तथा कांस्टेबल सूर्या सिंह, थाना पन्नूगंज शामिल रहे। पुलिस की ओर से लोगों से साइबर अपराध के मामलों में तत्काल शिकायत करने की अपील की गई है, ताकि ठगी की रकम को समय रहते संबंधित बैंक खातों में होल्ड कराने की कार्रवाई की जा सके।

पुलिस ने की सावधानी बरतने की अपील

पन्नूगंज पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत अथवा बैंकिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा न करें। पुलिस ने विशेष रूप से आधार संख्या, पैन कार्ड, बैंक खाता संख्या, नेट बैंकिंग विवरण, पासवर्ड, ओटीपी, सीवीवी तथा एटीएम कार्ड से संबंधित जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को नहीं देने की सलाह दी है। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को झांसे में लेकर उनके बैंक खातों से धनराशि निकाल रहे हैं। ऐसे में किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध कॉल पर बैंकिंग जानकारी बताने अथवा ओटीपी साझा करने से बचना चाहिए। पुलिस ने लोगों से यह भी अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो बिना देर किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। इसके साथ ही पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। पीड़ित नजदीकी थाना अथवा साइबर हेल्प डेस्क से भी संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!