सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं महान राष्ट्रवादी चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों एवं आदर्शों को स्मरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान को राष्ट्र निर्माण का आधार माना। उनके द्वारा प्रतिपादित ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ का विचार आज भी समाज और राष्ट्र को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, राष्ट्रसेवा और समाज के वंचित वर्गों के प्रति समर्पण का उदाहरण है। भाजपा कार्यकर्ता उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर चंदवंशी, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, अशोक मौर्य, जिला मंत्री अनिल सिंह, प्रसन्न पटेल, मंजू गिरी, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, अजय मिश्रा, मनीष अग्रहरी, रंजन पांडे, बृजेश पांडे, रामनिवास तोमर, अरविंद पांडे सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









