सोनभद्र। विंढमगंज (सुमन गुप्ता) विंढमगंज थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव निवासी असर्फी भुइयां (58) पुत्र केशव भुइयां की गुरुवार शाम सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में भी शोक का माहौल है। बताया गया कि असर्फी भुइयां गुरुवार शाम खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जहरीले सर्प ने डंस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र प्रसाद ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। असर्फी भुइयां अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और ग्रामीण भी शोकाकुल हो उठे।
Author: Pramod Gupta
Hello









