September 26, 2026 3:24 am

हाईवे पर फिर रफ्तार का कहर, चेचिस और बाइक की जोरदार टक्कर-चालक की मौके पर मौत

सोनभद्र। विंढमगंज (सुमन गुप्ता) थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोलिनडूबा में नेशनल हाईवे-39 पर मेदनी खांड लैम्प्स के सामने चेसिस और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई।कोलिनडूबा निवासी बंधु राम ने बताया कि चेसिस और बाइक दोनों विंढमगंज से दुद्धी की ओर जा रहे थे। तेज आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति सड़क पर गिरा मिला। हादसे के बाद चेसिस चालक वाहन लेकर भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 50 पर चेसिस को पकड़ लिया गया।मृतक की पहचान आधार कार्ड के आधार पर अगस्त कुमार पुत्र राजेंद्र राम निवासी धनराडीह, मकड़ी भवनाथपुर के रूप में हुई है। बाइक संख्या यूपी 64 एवी 2936 को पुलिस ने कब्जे में लिया है। चेसिस चालक प्रिंस कुमार ने बताया कि बाइक कार से टकराने के बाद चेसिस के पिछले पहिये की चपेट में आ गई।सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। पुलिस ने चेसिस और चालक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!