सोनभद्र (रेणुकूट) सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए बिड़ला कार्बन रेणुकूट के सीएसआर विभाग की ओर से चोपन विकासखंड क्षेत्र के पनारी गांव स्थित जनजातीय टोले में जरूरतमंद परिवारों के बीच उपयोगी वस्त्रों का वितरण किया गया। पहल का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को मौसम के प्रतिकूल प्रभाव से बचाने के साथ उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग प्रदान करना रहा।बिड़ला कार्बन के सीएसआर विभाग की ओर से कॉलोनीवासियों के ऐसे उपयोग किए हुए कपड़े एकत्र किए गए थे, जो अच्छी स्थिति में थे और जरूरतमंदों के इस्तेमाल के योग्य थे। इन कपड़ों को पनारी गांव के जनजातीय टोले में पहुंचाकर करीब 60 लोगों के बीच वितरित किया गया। इसमें छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को उनकी आवश्यकता के अनुसार कपड़े उपलब्ध कराए गए। वस्त्र वितरण के दौरान सीएसआर विभाग के चिकित्सक डॉ. ए.के. चौधरी एवं निवेदिता मुखर्जी मौजूद रहे। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों के बीच वस्त्र वितरित किए और सामाजिक सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। बारिश के मौसम में जरूरतमंद परिवारों के लिए उपयोगी कपड़ों के साथ आगामी ठंड को देखते हुए गर्म कपड़ों की उपलब्धता भी उनके लिए काफी मददगार साबित होगी। इस अवसर पर सीएसआर टीम ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग के प्रति सहयोग और संवेदनशीलता ही सामाजिक जिम्मेदारी की वास्तविक भावना है। ऐसे प्रयासों से जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलने के साथ उनमें आत्मसम्मान और अपनत्व की भावना भी मजबूत होती है। बिड़ला कार्बन की ओर से कहा गया कि सामाजिक दायित्व के तहत आगे भी जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों को प्राथमिकता के साथ किया जाता रहेगा, ताकि जरूरतमंद परिवारों को सहयोग और समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा दिया जा सके।
Author: Pramod Gupta
Hello









