September 26, 2026 4:30 am

एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान, लिया सशक्त समाज का संकल्प

सोनभद्र (शक्तिनगर) महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के तत्वावधान में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर स्वच्छता एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया तथा सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ अध्यापिका डॉ. अपर्णा त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती। किसी भी समाज की समृद्धि का वास्तविक द्योतक उसकी सामाजिक समरसता और सद्भावना होती है। उन्होंने स्वयंसेवकों से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। विशिष्ट वक्ता प्राध्यापिका डॉ. आनंद प्रिया सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में एनएसएस स्वयंसेवकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वयंसेवकों को सेवा भावना के साथ समाजहित में निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता एवं पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रभाकर लाल ने कहा कि समाज सेवा जीवन में सफलता का मंत्र है। इस मंत्र का पालन प्रत्येक परिस्थिति में किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा भावना व्यक्ति के व्यक्तित्व को समृद्ध करने के साथ ही समाज को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। संस्था के प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार यादव ने स्थापना दिवस के अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों एवं इससे जुड़े सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. छोटे लाल प्रसाद ने किया। अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद कुमार पाण्डेय ने किया। समारोह को सफल बनाने में अमित कुमार सिंह, पूनम, खुशबू, हिमांशु, सरस्वती, अंशु, मोती मुस्कान, साधना सहित अन्य स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों की भूमिका सराहनीय रही।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!