September 26, 2026 4:30 am

11 हजार वोल्ट की लाइन के पोल से लटका सूखा पेड़, हादसे का खतरा

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन मुख्य राजमार्ग पर बैरहवां टोला स्थित शंभू तिवारी के आवास के समीप विद्युत विभाग की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के पोल के सहारे एक सूखा पेड़ खतरनाक स्थिति में लटक रहा है। पेड़ के विद्युत तारों और पोल से सटकर लटके होने के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। मुख्य राजमार्ग के किनारे स्थित होने के कारण यह स्थिति और भी गंभीर हो गई है। इस मार्ग से प्रतिदिन छोटे-बड़े वाहनों के अलावा बड़ी संख्या में राहगीरों का आवागमन होता है। वहीं आसपास की बस्ती के लोग भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में विद्युत तारों के ऊपर पेड़ गिरने या तारों के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में करंट फैलने से जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज हवा और बारिश के दौरान सूखे पेड़ के विद्युत तारों पर गिरने का खतरा और बढ़ जाता है। यदि समय रहते पेड़ को नहीं हटाया गया तो किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों का कहना है कि खतरा मौके पर साफ दिखाई दे रहा है, इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी है। स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने सलखन विद्युत उपकेंद्र के संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल मौके का निरीक्षण कराने, सूखे पेड़ को हटवाने तथा 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन और पोल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों ने कहा कि संभावित दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय विभाग को तत्काल कदम उठाकर खतरे को दूर करना चाहिए।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!