September 26, 2026 5:02 am

महिला का वेश धारण कर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जुगैल पुलिस और चोपन पुलिस की संयुक्त टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अपने साथियों के साथ महिला का वेश धारण कर अथवा किसी महिला को साथ लेकर ट्रक चालकों को रोकता था और ट्रक रुकने पर उनके मोबाइल व रुपये झपटकर फरार हो जाता था। मुखबिर की सूचना पर जुगैल थाना क्षेत्र के गोठानी स्थित बिजुली नदी पुल के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान करीब 15 बजे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू घसिया पुत्र स्व. सुरेन्द्र उर्फ सुलेन्द्र निवासी चुर्क मोड़ घसिया बस्ती भिलाई बन्धा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई। आरोपी थाना चोपन में दर्ज मु0अ0सं0-463/2025 धारा 304(2), 317(2), 317(5), 3(5) बीएनएस, मु0अ0सं0-467/2025 धारा 310(4) बीएनएस तथा मु0अ0सं0-0357/2026 धारा 303(2), 317(2), 111(2)बी, 111(4) बीएनएस में वांछित था। इसके अलावा थाना कोन में दर्ज मु0अ0सं0-09/2026 धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में भी उसकी तलाश की जा रही थी। पूछताछ के दौरान पुलिस के मुताबिक यह तथ्य सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ चोपन थाना क्षेत्र से गुजरने वाले मार्ग पर ट्रक चालकों को निशाना बनाता था। इसके लिए कभी महिला का वेश धारण किया जाता था अथवा वास्तविक महिला को साथ लेकर ट्रक चालकों को रुकवाया जाता था। ट्रक रुकने के बाद आरोपियों द्वारा चालक के मोबाइल फोन और रुपये झपटकर फरार होने की बात पुलिस ने बताई है। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा, थाना जुगैल; प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, थाना चोपन; उपनिरीक्षक विपिन बिहारी राय, थाना जुगैल; उपनिरीक्षक विनोद यादव, थाना चोपन; कांस्टेबल पवन कुमार यादव और कांस्टेबल श्यामशेर यादव शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!