September 26, 2026 5:02 am

ताला तोड़ लाखों का सामान चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र स्थित ग्रासिम इंडस्ट्रीज कॉलोनी परिसर में चोरों ने एक बंद आवास का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद कॉलोनी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। चोरी की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार कॉलोनी में रहने वाली अर्चना तिवारी करीब एक सप्ताह से अपने घर से बाहर हैं। उनके भाई के निधन के कारण वह लखनऊ गई हुई हैं। इसी दौरान चोरों ने उनके बंद क्वार्टर को निशाना बनाया। चोरों ने आवास का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखा कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जानकारी ली। हालांकि, चोरी हुए सामान की वास्तविक कीमत और चोरी गई वस्तुओं की पूरी सूची अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित पक्ष की ओर से प्रार्थना पत्र मिलने के बाद ही चोरी गए सामान का विस्तृत विवरण सामने आएगा। इस संबंध में पिपरी थाना प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि डायल 112 पुलिस के मौके पर पहुंचने की जानकारी उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि ग्रासिम की ओर से अभी तक चोरी के संबंध में थाने में कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद कॉलोनी में रहने वाले लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि बंद मकानों की निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही कॉलोनी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त किए जाने की आवश्यकता है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!