September 26, 2026 5:02 am

मध्य प्रदेश से बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

– क्रेटा कार से 178.92 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, वाहन समेत कुल बरामदगी करीब 14.30 लाख रुपये

सोनभद्र। अनपरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से बिहार की ओर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त हुंडई क्रेटा कार, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 2.30 लाख रुपये, जबकि वाहन की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 14.30 लाख रुपये है। 23 सितंबर 2026 को थाना अनपरा पुलिस संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग तथा अपराधियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि मध्य प्रदेश की तरफ से सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार संख्या WB02AH8692 में अवैध अंग्रेजी शराब लाकर परिवहन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश बॉर्डर की ओर चेकिंग शुरू कर दी।इसी दौरान ग्राम औड़ी मोड़ टोला दुल्लापाथर थाना अनपरा क्षेत्र में दीपक सिंह के प्राइवेट वाहन/ट्रक खड़े करने के आहाता के पास सड़क के बाईं तरफ सुनसान स्थान पर उक्त सफेद रंग की क्रेटा कार खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम ने वाहन को रोककर जांच की तो उसमें एक व्यक्ति बैठा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय कुमार सिंह उर्फ झगड़ू पुत्र बिंदेश्वरी सिंह उम्र करीब 47 वर्ष निवासी कोईलखा थाना जमुआ जिला गिरिडीह झारखंड बताया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो पीछे की सीट से 03 पेटी रॉयल स्टैग 750 एमएल की कुल 36 बोतल तथा 03 पेटी मैकडॉवेल 180 एमएल की कुल 144 बोतल बरामद हुईं। इसके अलावा वाहन की डिग्गी से 14 पेटियों में रॉयल स्टैग 375 एमएल की कुल 336 बोतल बरामद की गईं। इस तरह कुल 20 पेटियों में 178.92 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।बरामद शराब की बोतलों पर “For Sale in Madhya Pradesh Only” तथा “For Sale in Union Territory Chandigarh Only” अंकित पाया गया। शराब के संबंध में आरोपी के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी अजय कुमार सिंह उर्फ झगड़ू को करीब 20:07 बजे औड़ी मोड़ दुल्लापाथर मध्य प्रदेश बॉर्डर के पास गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आई यह बात

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह भाड़े पर हुंडई क्रेटा कार लेकर मध्य प्रदेश गया था। वापसी के दौरान उसने मध्य प्रदेश के सिंगरौली स्थित सरकारी ठेके से अंग्रेजी शराब लोड की और उसे बिहार बॉर्डर की ओर किसी ढाबे पर बेचकर अधिक पैसा कमाने के लालच में लेकर जा रहा था। आरोपी के मुताबिक, अवैध शराब का परिवहन कर लाभ कमाने का यह काम वह पहली बार कर रहा था। पुलिस के अनुसार शराब के परिवहन से संबंधित उसके पास कोई वैध कागजात नहीं थे।

कार और नकदी भी बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हुंडई क्रेटा कार संख्या WB02AH8692, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये है, बरामद की है। इसके अलावा 1,500 रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार शराब समेत वाहन और नकदी को मिलाकर कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 14.30 लाख रुपये है। इस मामले में थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-196/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रेतर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक सच्चिदानंद दास, हेड कांस्टेबल गुड्डू बिन्द, कांस्टेबल रमेश तथा कांस्टेबल प्रवीण कुमार, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!