September 26, 2026 4:29 am

गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र। विण्ढमगंज थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।थाना विण्ढमगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0-119/2026, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित अभियुक्त सुमेश चौधरी पुत्र स्व. भीखू चौधरी, निवासी वार्ड नंबर-08, ग्राम हारादाग कला पोस्ट भागोडीह थाना रमना जनपद गढ़वा झारखंड को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र प्रजापति एवं कांस्टेबल भूपेन्द्र पाण्डेय शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!