September 26, 2026 4:29 am

राबर्ट्सगंज में 21 सितंबर से डायवर्जन रूट लागू, भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

सोनभद्र। आमजन की सुविधा और राबर्ट्सगंज कस्बे में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए 21 सितंबर 2026 से डायवर्जन रूट लागू किया गया है। यातायात पुलिस के अनुसार पन्नूगंज की ओर से राबर्ट्सगंज आने वाले छोटे वाहन रेलवे क्रॉसिंग से पहले नहर पुलिया से बाएं मुड़कर रेलवे स्टेशन के सामने से होते हुए रेलवे क्रॉसिंग के पास निकलेंगे। इसके बाद दण्डईत बाबा मंदिर की ओर से शहर में प्रवेश करेंगे। वहीं, राबर्ट्सगंज से पन्नूगंज की ओर जाने वाले छोटे वाहन राबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण स्थल के किनारे से होकर सीधे पन्नूगंज की ओर जाएंगे। डायवर्जन रूट पर बस, ट्रक समेत सभी भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहन पूर्व निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही प्रयोग करेंगे।यातायात पुलिस ने आमजन से निर्धारित डायवर्जन रूट का पालन करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!