September 26, 2026 4:29 am

प्रतिभा सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को होटल डी.आर. ड्रीम, सोनभद्र में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा, सामाजिक सेवा, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा एवं समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने की।

सेवा और समर्पण की भावना से आगे बढ़ रहा देश: प्रभारी मंत्री

प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज के अन्य लोगों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। युवाओं एवं प्रतिभाशाली लोगों को अपनी क्षमताओं का उपयोग समाज और राष्ट्र के विकास में करने के लिए निरंतर आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत, क्षेत्रीय मंत्री रामसुंदर निषाद, कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!