सोनभद्र (ओबरा) सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने भाषण, पोस्टर तथा ड्राइंग-पेंटिंग के माध्यम से भारत के भविष्य को लेकर अपने विचार और कल्पनाएं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कीं। प्रतियोगिताओं में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कक्षा 9 से 12 वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 12 ‘क’ की प्रिया शर्मा और कक्षा 9 ‘ख’ की संजना कुमारी संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। कक्षा 10 ‘क’ की हिमांशी चतुर्वेदी ने द्वितीय, कक्षा 9 ‘घ’ के अयान खान ने तृतीय तथा कक्षा 9 ‘ग’ के अनुभव प्रजापति ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 10 ‘ग’ की नेहा विश्वकर्मा प्रथम, कक्षा 10 ‘ख’ की सुहानी कुमारी द्वितीय, कक्षा 9 ‘च’ की अनन्या गुप्ता तृतीय, कक्षा 10 ‘ग’ के रुद्र कश्यप चतुर्थ तथा कक्षा 12 ‘ग’ की महेक चौरसिया पंचम रहीं। कक्षा 6 से 8 वर्ग की ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा 8 ‘ख’ की सौम्या केशरी प्रथम, कक्षा 7 ‘ख’ के दिव्यांश कुमार द्वितीय, कक्षा 6 ‘ख’ की मिष्ठी कुमारी तृतीय, कक्षा 8 ‘ख’ की पायल कुमारी चतुर्थ तथा इसी कक्षा की सोनाली साहनी पंचम रहीं। प्रतियोगिताओं की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मुकुंद सिंह गौर ने की, जबकि संचालन आचार्य प्रमोद चौबे ने किया। विजेता 15 प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक विजय भान, छन्नू लाल, संतोष शर्मा समेत विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









