November 25, 2026 10:40 am

लाइटनिंग अरेस्टर एवं बज्रपात अलार्म सिस्टम लगाए जाने पर मुख्यमंत्री का दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जताया आभार

सोनभद्र। आकाशीय बिजली से होने वाली घटनाओं से जन-जीवन की सुरक्षा के दृष्टिगत लाइटनिंग अरेस्टर (तड़ित चालक)एवं बज्रपात अलर्ट सिस्टम लगाए जाने की पहल के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग, उ०प्र० शासन जीत सिंह खरवार ने आभार व्यक्त किया है। बताया कि सोनभद्र जिले के करीब 40 बज्रपात अलर्ट सिस्टम और तड़ित चालक यंत्र लगाए गए है जिसमें दुद्धी ब्लाक क्षेत्र प्रमुख है। श्री खरवार ने कहा कि सोनभद्र भौगोलिक दृष्टि से विस्तृत एवं ग्रामीण तथा जनजातीय आबादी वाला जनपद है। बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं से जन-धन की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय रहा है। ऐसे में संवेदनशील क्षेत्रों में लाइटनिंग अरेस्टर लगाए जाने की पहल जनसुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में जनहित एवं नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया यह कदम सोनभद्र के लोगों के लिए राहत और सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के प्रति सोनभद्र की जनता की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। जीत सिंह खरवार ने कहा कि जनपद के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी आवश्यकतानुसार सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जायेगा ताकि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। बतादे कि सोनभद्र जिले के अन्य ब्लाकों के अलार्म सिस्टम लगवाने की मांग ग्रामीण कर रहे है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!