सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के बिच्छी के पास वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार रॉबर्ट्सगंज निवासी नारसिंह पटेल मोटरसाइकिल से वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। बताया गया कि होटल की ओर मुड़ते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से घायल को संभाला। जानकारी मिलने पर कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद नारसिंह पटेल को निजी वाहन से जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
Author: Pramod Gupta
Hello









