September 22, 2026 3:52 am

लहसुन-प्याज की खेती पर किसानों को मिलेगा 40% अनुदान

सोनभद्र। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एकीकृत बागवानी मिशन के मसाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम के तहत लहसुन एवं प्याज की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना के तहत किसानों को खेती की लागत का 40 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। सोनभद्र में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान कुल 200 हेक्टेयर क्षेत्रफल में लहसुन और प्याज की खेती कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम ने बताया कि 100 हेक्टेयर में प्याज तथा 100 हेक्टेयर में लहसुन की खेती कराई जाएगी। दोनों फसलों के लिए निर्धारित लागत 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर है, जिस पर 40 प्रतिशत की दर से किसानों को 20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान दिया जाएगा। इससे किसानों की प्रारंभिक खेती लागत कम होगी। उन्होंने बताया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लिए उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज भी उपलब्ध कराए जाएंगे। विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (एनएचआरडीएफ) के माध्यम से प्रमाणित लहसुन एवं प्याज के बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। जिला उद्यान अधिकारी के अनुसार योजना का लाभ प्रथम आवक, प्रथम पावक के आधार पर दिया जाएगा। इच्छुक किसान समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उद्यान विभाग की डीबीटी वेबसाइट पर पंजीकरण कर आवेदन करना होगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!